उत्सुकता के माहौल में नगर निगम के वार्ड आरक्षण की निकाली लॉटरी

जोधपुर शहर की स्थानीय सरकार के लिए नगर निगम उत्तर व दक्षिण के 80-80 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार सुबह सूचना केन्द्र के मिनी ऑडिटोरियम में संपन्न हुई। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित की उपस्थिति में सभी वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। वार्ड आरक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ ही आमजन में उत्सुकता का माहौल रहा। लॉटरी निकलते ही कई दावेदारों के चेहरे खिल उठे वहीं कई निराश हो गए।


जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) एवं जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नवगठित नगर निगमों के आम चुनाव 2020 के लिए कुल वार्डों के वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की प्रक्रिया नियमानुसार लॉटरी के माध्यम से किया गया। इसमें सम्बन्धित विधायकगण एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में राजस्थान नगर पालिका निर्वाचन अधिनियम 2009 एवं नियम 1994 के प्रावधानों के अनुसरण में लॉटरी निकाली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम जोधपुर के उत्तर व दक्षिण के 80-80 वार्डों की लॉटरी निकाली गई। 



लोगों में उत्सुकता
राज्य सरकार ने जोधपुर नगर निगम को दो हिस्सों में बांट कर वार्डों की संख्या भी बढ़ाकर 180 कर दी। इस कारण जोधपुर शहर की स्थानीय सरकार में इस बार अधिक लोगों की भागीदारी होगी। प्रत्येक नगर निगम से 80-80 प्रतिनिधि चुने जाएंगे। ऐसे में इस बार अधिक लोगों के पास पार्षद बनने का अवसर होगा। ऐसे में लॉटरी की प्रक्रिया को लेकर न केवल नेताओं बल्कि आमजन में भारी उत्सुकता का माहौल रहा। मिनी ऑडिटोरियम भारी भीड़ के बीच जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने लॉटरी निकालने की प्रक्रिया शुरू की। 



नगर निगम जोधपुर दक्षिण में ऐसे रहेगा आरक्षण
सामान्य: 4,8,9,11,14,18,21,22,23,24,25,26,28,29,30,33,34,35,36,39,41,49,50,51,53,58,62,65,66,72,74,75,77,78,79 व 80। 
सामान्य महिला: 1,05,06,10,13,16,27, 32, 40, 43, 44, 46,48, 52, 57, 63 व 71 
अन्य पिछड़ा वर्ग 02, 03, 15, 19, 45, 54, 55, 61, 64, 56 व 76
अन्य पिछड़ा महिला 12, 20, 17, 38, 42 व 47 
अनुसूचितजाति 31, 37, 60, 68, 69, 73 
महिला- 07, 67, 70 
अनुसूचित जनजाति- 59 



नगर निगम जोधपुर उत्तर में ऐसे रहेगा आरक्षण
सामान्य: 3,4,5,11,13,15,17,18,21,22,24,25,26,27,29,31,32,33,40,42,43,48,49,50,57,59,63,64,65,73, 75, 77 व 78 
सामान्य महिला: 7,16, 20, 28, 33, 34, 37, 41, 55, 66, 67, 68, 72, 74,76. 80. 
अन्य पिछड़ा वर्ग: 23, 30, 38, 43, 44, 46, 51, 60, 69 व 70.
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 2, 12,36, 39,56, 61 व 79.
अनुसूचित जाति: 1, 6, 8, 10,47,53, 54 व 58.
अनुसूचित जाति महिला: 9, 14,, 52, 62
अनुसूचित जनजाति: 2
अनुसूचित जनजाति महिला: 19